सड़क चौड़ीकरण हेतु सर्वेक्षण दल नियुक्त... सुभाष चौक, रविशंकर मार्केट और गांधी प्रतिमा चौक में जल्द होगा सड़क चौड़ीकरण…
रायगढ़: शहर के बीचों-बीच दशकों से कारोबार कर रहे व्यापारियों के लिए एक बुरी खबर है. तमाम शंका-आशंका से उबर कर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. एसडीएम ने टाउन हॉल के सामने से सुभाष चौक, गांधी प्रतिमा चौक, रामनिवास टॉकीज चौक तक चिन्हांकित किये गये भवनों के सर्वेक्षण,उनके नाप व पट्टों की जांच के लिए 16 सदस्यीय अधिकारी-कर्मचारियों की टीम गठित कर दी है और एक सप्ताह के अंदर सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश दिये हैं। माना जा रहा है कि फाइनल रिपोर्ट मिलने के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो सकता है.
कलेक्टर भीम सिंह व नगरनिगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय के मार्गदर्शन में शहर को सुन्दर व सुव्यस्थित करने की दिशा में तेजी के साथ काम किये जा रहे हैं. रायगढ़ शहर भले ही महानगरों की तर्ज पर विकसित हो रहा है मगर यहां की सड़कें व गलियों का अब तक विकास नहीं हो सका है.
अर्थात अब भी शहर की सड़कें पहले की जैसी संकरी की संकरी ही हैं जबकि
इस पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और जाम की समस्या आम हो गयी है. यही वजह है कि लॉक डाउन केसमय शहर का जायजा लेने निकले कलेक्टर व
कमिश्नर ने इसे काफी गंभीरता से लिया और शहर के बरसों से उठ रही सड़क चौड़ीकरण की
मांग को लेकर न सिर्फ रूप रेखा तैयार की बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ तेजी के साथ
इस दिशा में काम करना भी शुरू कर दिया है.