महासमुन्द : जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज,वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित टीका लगवाने आम जनता से की अपील
महासमुन्द कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर ने रविवार को जिला अस्पताल पहुंच कर कोरोना वैक्सीन का दूसरा टिका लगवाया। टिकाकरण पश्चात जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर ने आम जनता से अपील करते हुये कहा कि भारत के वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित कोविड़ वैक्सीन पुरी तरह सुरक्षित है। वैक्सीन लगाने के बाद किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती। आज जिस प्रकार कोरोना महामारी पुनः अपना पैर पसार रहा है
उसे रोकने हम सभी को अफवाहो पर ध्यान न देते हुये कोरोना वैक्सीन अपने
नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जरूर लगायें। डॉ रश्मि चन्द्राकर ने आगे
कहा कि टिकारण के बाद भी हमें मास्क अनिवार्य रूप से पहनना है व साथ ही 2
गज की दूरी का भी ख्याल रखें, सैनेटाईजर का प्रयोग करना, बार बार हाथ धोने
की सावधानी बरतना है। प्रशासन की सभी गाइड लाइन का प्राथमिकता के साथ पालन
करे ,और बीना काम अन्यत्र जगहों में जाने से बचे ,अपने व अपनो का ख्याल
रखे।