बागबाहरा: तेंदुकोना ग्रामीणों का कोरोना से बचाव हेतु  सराहनी... - CG Sandesh

बागबाहरा: तेंदुकोना ग्रामीणों का कोरोना से बचाव हेतु सराहनीय पहल,व्यापारिक प्रतिष्ठानें 6 बजे से 2 बजे तक रहेंगी संचालित

बागबाहरा विकासखण्ड क्षेत्र तेंदुकोना के ग्रामीणों ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए गांव में संचालित होने वाली सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानो की समय मे कटौती करने का निर्णय सभी व्यापारी बंधु द्वारा लिया गया है।

ग्राम पंचायत तेंदुकोना के इस निर्णय के अनुसार तेंदुकोना के सभी छोटे बड़े दुकाने( मेडिकल पेट्रोल पंप ,)आदि को छोड़ कर सभी दुकाने 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगी जो दिनांक 5/4/2021 से11/5/2021 तारीख तक प्रभावशाली रहेगा।

दुकानदारों द्वारा अपने ग्राहकों को मास्क पहन कर दुकान में खरीदी करने आने की अपील किया जा रहा है।महासमुन्द जिले में अभी लॉक डाउन का घोषणा नही किया गया है। तेंदुकोना पंचयात और व्यापारी वर्ग द्वारा दुकान खुलने और बन्द होने की समय निर्धारित करने से सभी लोग तेंदुकोना पंचायत और व्यापारी बंधुओ का सराहनीय पहल बताया जा रहा है ।


अन्य सम्बंधित खबरें