छत्तीसगढ़ शिव सेना जिला इकाई कांकेर द्वारा बिजापुर में नक्सलवादी हमले शहीद हुए वीर जवानों को सत् सत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर वापस लौटते ही एयरपोर्ट में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर घटना के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बस्तर के सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, विशेष पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
वही केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जहाँ तक आंकड़े का सवाल है मैं अभी कुछ कहना नहीं चाहता क्योंकि सर्च ऑपरेशन चल रहा है I अमित शाह ने परिस्थिति का जायजा लिया और गृह मंत्रालय, इंटेलिजेंस ब्यूरो व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समी़क्षा बैठक की I
छत्तीसगढ़ शिव सेना जिला इकाई कांकेर द्वारा बिजापुर में नक्सलवादी हमले शहीद हुए वीर जवानों को सत् सत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि...