पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही...24 नग बियर पिकअप व... - CG Sandesh

पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही...24 नग बियर पिकअप वाहन से बरामद

जशपुर जिला-तपकरा थाना के अंतर्गत आने वाला लवाकेरा बेरियर हमेसा सुर्खियों में रहता है।यह बेरियर ओडिसा बॉर्डर में होने के कारण आये दिन विभिन प्रकार के तस्करी का मामला सामने आता रहता है वैसे ही आज जिला जशपुर के ग्राम पंचायत लवाकेरा के फॉरेस्ट बैरियर मे पुलिस विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 24 नग बियर एक पिकअप वाहन से बरामद किये है।

मिली जानकारी के अनुसार OD 16 E 1311 में ग्राम बालीसंकरा, जिला सुंदरगढ़ ओडिशा निवासी हेमंत साहू के द्वारा ओडिशा से अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। पूरे प्रकरण मे सबसे गंभीर बात यह है की जिस बीयर की अवैध तस्करी की जा रही थी वह दूसरे राज्य ओडिशा से लाई जा रही थी। विदित हो की कुछ दिनों पहले इसी जगह से लगभग 50 किलो गांजा पुलिस विभाग द्वारा पकड़ा गया था


अन्य सम्बंधित खबरें