भाजयुमो बसना ने पूर्व सैनिकों का सम्मान किया..
बसना,भाजयुमो प्रदेश आह्वान पर भाजयुमो बसना द्वारा रविवार देर शाम ग्राम बंसुला में पूर्व 9 सैनिकों का संयुक्त रुप से सम्मान किया गया।जिसमें सदाशिव चौहान पूर्व सैनिक जो कि कारगिल युद्ध के समय में अपना कर्तव्य निभा चुके हैं उन्होंने बताया की उनका पहला पोस्टिंग श्रीलंका में हुआ था वे 17 साल तक फौज में सेवा कर रिटायर हुए है।पूर्व सैनिक मायाराम पटेल बात चीत के दौरान बताया कि प्रथम पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में हुई थी तथा वह जयपुर राजस्थान में ड्यूटी पर रहते थे वह भी 17 साल तक फौज में रहे।
पूर्व सैनिक मनोज कुमार सोनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी पहली पोस्टिंग कच्छभुज एवं अंतिम पोस्टिंग जयपुर राजस्थान में हुआ था वह भी 17 साल फौज में सेवा किए हुए है व उन्होंने बताया कि वह ऑपरेशन विजय जो कि कच्छभुज 2002 मैं आए भूकंप के दौरान चलाया गया था उसने सामिल थे।
भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष अभिमन्यु जायसवाल एवं विकास वाधवा ने पूर्व
सैनिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि देश के ऐसे वीर सपूतों पर देश के हर
नागरिक को नाज है और ऐसे फौजियों का सम्मान करना हर भारतीय के लिए गौरव है।
सैनिकों के साहस पराक्रम को सम्मान देने के लिए युवा मोर्चा के द्वारा
सैनिकों के सम्मान का कार्यक्रम किया गया है।
भाजयुमो अध्यक्ष कामेश
बंजारा ने कहा कि भारतीय सेना का लोहा पूरा विश्व मानता है। विश्व की
सर्वश्रेष्ठ सेना भारतीय सेना है क्योंकि इसके हर जवान के खून में देश
भक्ति कूट-कूट के भरी हुई है।
पूर्व सैनिक सम्मान में मुख्य रूप से
अंचल के पूर्व सैनिक लोकनायक डड़सेना,मायाराम पटेल,मनोज कुमार सोनी,सदाशिव
चौहान,दणधर, सोकिलाल पटेल,पुरुषोत्तम दण्डसेना,ओमप्रकाश साहू एवं भाजयुमो
से अभिमन्यु जायसवाल, विकास वाधवा, कामेश बंजारा,फ़िरोज़ खान,मोहन
सोनवानी,आकाश सिन्हा सोशल डिस्टेंस का पालन करते उपस्थित रहे।