जशपुर में शाम 6  बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी दुकाने, जार... - CG Sandesh

जशपुर में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी दुकाने, जारी हुआ आदेश

राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) नियंत्रण के संबंध पूर्व में लागू अधिकांश प्रतिबंधों में समय-समय पर सशर्त छूट प्रदान की गई थी। जिले में कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में उपरोक्त आंशिक प्रतिबंधों की समीक्षा की गई। वर्तमान में कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरूप तथा जिला प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधों, शर्तो का कड़ाई से पालन कराना एवं परिस्थिति अनुरूप युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किया जाना आवश्यक होना पाया गया।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री महादेव कावरे ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में जारी आदेश में संषोधन कर आदेश जारी किया है।

कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि रात्रि कालीन कफ्र्यू शामं 06:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक रहेगा साथ ही दुकान, बाजार, ठेला, गुमटी, खोलने हेतु सायंकाल 6 बजे तक ही अनुमति प्रदान की गई है। सायंकाल 6 बजे के बाद दुकान के खुला पाए जाने पर दुकानदार के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। होटल, ढाबा के लिये डाइनिंग सुविधा रात्रि 08:00 बजे तक समय रहेगा तथा होटल, ढाबा से खाना बंधवाकर ले जाने की सुविधा रात्रि 09:30 बजे तक होगी। शेष जारी आदेश यथावत रहेगी कार्यवाही की जायेगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं व्यक्ति की होगी।


अन्य सम्बंधित खबरें