news-details

कर्मचारियों ने लगाया तहसीलदार पर दुर्व्यवहार का आरोप..

सारंगढ़ में तहसीलदार पर कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए एसडीएम से मुलाकात की। कर्मचारियों ने इन परिस्थितियों में तहसीलदार के साथ काम नहीं करने तक की धमकी दे डाली।तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने अपने पदाधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा था और सहयोग मांगा था। पत्र में तहसीलदार पर आरोप लगाया था कि लगातार कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। तहसील ऑफिस में पदस्थ कर्मचारी सुशील कुमार साहू ने आत्महत्या कर ली थी। 

इसके बाद कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि तहसीलदार के दुर्व्यवहार से सुशील आहत था। ऐसी घटना दोबारा ना हो इसे देखते हुए शनिवार को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज पांडेय,
सत्येन्द्र मेहर, अरविंद पटेल, देवराज सिंह सिदार, निशांत यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने एसडीएम से मुलाकात की है। इस विषय को लेकर कर्मचारियों के बीच बैठक हुई है।

कर्मचारी संघ द्वारा आरोप लगाए जाने पर तहसीलदार सुनील अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारियों को कोई शिकायत या परेशानी है तो सामने आएं और बात करें। उन्होंने दुर्व्यवहार का आरोप खारिज किया।




अन्य सम्बंधित खबरें