बुखार को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी-एस. एन. केशरी - CG Sandesh

बुखार को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी-एस. एन. केशरी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ निवासी 24 वर्ष महिला जिसे 28 मार्च 2021 को तेज बुखार आया, तो उसने स्वयं से ही मेडिकल स्टोर से पैरासीटामॉल खरीदकर खा लिया और ईलाज हेतु किसी भी डॉक्टर के पास नहीं गई, उसे 01 अप्रैल 2021 को कमजोरी महसूस हुई और चक्कर आने लगा तो जिला चिकित्सालय लाया गया वहां से मेडिकल कालेज लाया गया। वहां पर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया गया तथा महिला का कोविड सैंपल लिया गया। जिसमें वह पॉजीटिव आई थी। वहां ईलाज के दौरान ही 02 अप्रैल 2021 को उसकी मृत्यु की दुखद खबर आई।

सुझाव-अभी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अत: स्थिति को देखते हुए किसी भी प्रकार के सर्दी, बुखार, खांसी, हाथ-पैर दर्द, कमजोरी, उल्टी, दस्त, सूंघने की क्षमता कम होना, स्वाद न लगना आदि को साधारणत:न लेते हुये स्वयं से कोरोना जाँच के लिये आगे आए और अपने सेहत की सुरक्षा करें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें