नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने शहरवासियों से गोठान में जन्मदिन मनाने की मार्मिक अपील...
रायगढ़ नगर निगम के महापौर सभापति व आयुक्त द्वारा संबलपुरी गौठान को बहुत ही शिद्दत से जिला कलेक्टर भीम सिंह के मार्गनिर्देशन में संवारा जा रहा हैं.. नगर निगम आयुक्त ने इस विषय में यहाँ पर नई पहल के विषय में प्रकाश डाला…
संबलपुरी गौठान सभी तरह से गौ माताओ के लिए सुरक्षित हैं यहाँ पर जो गाये मृत हुई हैं वो शहर में यत्र तत्र विचरती थी और उन्होंने भारी मात्रा में प्लास्टिक का सेवन किया था.. उक्त बाते नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताई.. आयुक्त श्री पांडेय ने आगे कहा कि सम्बलुरी गौठान में विगत 120 दिनों में 28 बेहद खूबसूरत बछियो ने जन्म लिया हैं.. इनकी देखरेख के लिए 10 कामगार हैं और छह चिकित्सक भी मौजूद रहते हैं… किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही हैं…
कमिश्नर आशुतोष पांडेय ने शहरवासियों से विनम्र अपील करते हुए इस ओर एक नई सोच को जन्म देते हुए कहा कि शहरवासी अपने परिजनों के जन्मदिवस के दिन यहाँ आये और गौ माता की सेवा करे इससे उन्हें अच्छा भी लगेगा और गौ सेवा कर मन को शांति के साथ पुण्य भी कमाएंगे… इससे यहाँ की व्यवस्था भी शहरवासी देख सकेंगे..
आशुतोष पांडेय ने सभी पार्षदों, एल्डरमेन महापौर से अनुरोध किया हैं कि हम 55 लोग यदि दो माह में एक दिन मुक़र्रर करके यहाँ अपने साथियो के साथ आकर सेवा देंगे तो यहाँ पर की व्यवस्था और अच्छी हो जाएगी वही अपने कर्तव्यों के प्रति सजग निगम परिवार पर भी ऊँगली नहीं उठेगी.. कमिश्नर ने आगे कहा की बहुत ही जतन से इस महत्वाकांछी योजना का शुभारम्भ हुआ हैं सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्यों को भली भांति समझकर कार्य कर रहे हैं सभी के सहयोग से इस गौठान को और भी उत्कृष्ट बनाया जा सकता ही….
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 जनवरी को किया था शुभारम्भ:-
19 एकड़ वनो से आच्छादित इस रमणीय क्षेत्र का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के चहेते सीएम भूपेश बघेल के करकमलो से हुआ था. आज यह स्थल गौ अभ्यारण्य समबलपुरी के नाम से विख्यात हो रहा हैं. आयुक्त आशुतोष ने बताया कि दो एकड़ के बड़े क्षेत्र में यहाँ हरी हरी फसल चारे के लिए लहलहा रही गई.. घास काटने की मशीन भी लगाईं गई हैं.. दो नए बोर भी चालू हो गए हैं
कलेक्टर भीम सिंह के साथ समाज सेवी भी कर रहे हैं सहयोग-
आयुक्त आशुतोष ने बताया कि कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन मे यहाँ वर्मी कम्पोस्ट खाद भी बनाया जा रहा हैं निकट भविष्य में इसे गौशाला के रूप में तब्दील किया जाएगा जिससे सरकारी अनुदान भी मिलेगा… नरवा घुरुवा योजना से इसे जोड़ा जाएगा… कलेक्टर भीम सिंह ने 40 लाख डीएमएफ फंड से यहाँ के लिए सहयोग किया हैं गोधन योजना से 58000 और समाजसेवियों से 51000 रुपये का सहयोग प्राप्त हुआ हैं.. संबलपुरी ग्राम पंचायत और पशुधन विकास विभाग का भी सहयोग मिला हैं.. महापौर जानकी अमृत काटजू, सभापति जयंत ठेठवार का विशेष सहयोग इस गौठान को मिला हैं..