जशपुर जिले के सन्ना में 4 व्यक्तियों का एंटीजन रिपोर्ट पॉजिट... - CG Sandesh

जशपुर जिले के सन्ना में 4 व्यक्तियों का एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप

जशपुर जिले के सन्ना में 4 व्यक्तियों का एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप सन्ना कोविड प्रभारी ने दी जानकारी जिसमे एक सन्ना हॉस्पिटल स्टाप के साथ एक महिला भी शामिल । सभी को किया गया होम आइसोलेशनजशपुर जिले में लगातार कोरोना मरीजों की रफ्तार बढ़ रही है प्रदेश में कोरोना कुछ ऐसा संकट खड़ा कर दिया है कि उससे निकलने के सारे रास्ते बंद नज़र आ रहे हैं वहीं सरकार द्वारा लगातार इससे उबार पाने के लिए कई प्रकार से उपाय किये जा रहे हैं लेकिन इतने निर्देशों के बाद भी पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं ।

आपको बता दें कि नवीन तहसील सन्ना स्वास्थ्य केंद्र में (जानकारी के अनुसार) कल 1 एवं आज 3 लोगों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आया है जिसमे एक हॉस्पिटल स्टाप के साथ एक महिला व 2 अन्य ग्रामीण शामिल हैं सन्ना कोविड प्रभारी ने की पुष्टि । वहीं चारो मरीजों को 7 दिवस के लिए ग्राम पंचायत सन्ना द्वारा होम आइसोलेशन किया गया है । बाकी लोगों का टेस्ट जारी है ।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि जिले में कल यानी 5 अप्रैल को 171 मरीजों की पुष्टि हुई थी । प्रशासन द्वारा कोविड को लेकर जिले में धारा 144 भी लागू कर दिया गया है जहाँ एक जगह 5 से अधिक व्यक्तियों का शामिल होना नहीं है एवं जिले के कई ब्लॉकों को कंटेन्मेंट जॉन घोषित कर कर दिया गया है । इसके बावजूद कोरोना के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं ।


अन्य सम्बंधित खबरें