बागबाहरा :श्रम विभाग के सदस्य बने भूपेंद्र सिंह ठाकुर ,क्षेत्र की जनता ने दी शुभकामनाये
खल्लारी विधानसभा के तेज तर्रार युवा नेता एंव वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा शहर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर (मुन्गू भय्या)के कांग्रेस पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा और सहज सरल व्यहार से प्रभावित होकर छत्तीशगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री एंव श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया के निर्देश एंव संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के अनुसंसा पर बागबाहरा निवासी भूपेंद्र सिंह ठाकुर को श्रम विभाग का सदस्य मनोनीत किया गया है जिससे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा एंव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान सहित क्षेत्र की जनता ने प्रसशनता पूर्वक भूपेंद्र सिंह ठाकुर को शुभकामनायें प्रेषित की है ।
वही भुपेन्द्र सिंह ठाकुर ने श्रम विभाग के सदस्य मनोनीत किये जाने पर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया एंव संसदीय सचिव
खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।और
कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव मेरे घर और समस्त कांग्रेसी मेरे परिवार
है,मुझे सभी के सहयोग और प्रेरणा से कार्य करने की शक्ति मिलती है मैं आने
वाले भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी और क्षेत्र की जनता के लिए बेहतर कार्य
करूँगा आप सब के सहयोग और प्रेम के लिए मैं आप सबको दिल से धन्यवाद देता
हूं।