बागबाहरा : कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी - अंकित बागबाहरा
बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष एंव वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा अस्पताल पहुंच कर कोरोना वैक्सीन का पहला टिका लगवाया। टिकाकरण पश्चात अंकित बागबाहरा ने आम जनता से अपील करते हुये कहा कि भारत के वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित कोविड़ वैक्सीन पुरी तरह सुरक्षित है। वैक्सीन लगाने के बाद किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती।
आज जिस प्रकार कोरोना महामारी पुनः अपना पैर पसार रहा है उसे रोकने हम सभी को अफवाहो पर ध्यान न देते हुये कोरोना वैक्सीन अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जरूर लगाये अंकित बागबाहरा ने आगे कहा कि टिकारण के बाद भी हमें मास्क अनिवार्य रूप से पहनना है व साथ ही 2 गज की दूरी का भी ख्याल रखें, सैनेटाईजर का प्रयोग करना, बार बार हाथ धोने की सावधानी बरतना है। प्रशासन की सभी गाइड लाइन का प्राथमिकता के साथ पालन करे ,और बीना काम अन्यत्र जगहों में जाने से बचे ,अपने व अपनो का ख्याल रखे।