जशपुर जिला पत्थलगांव शहर में दुकानो को शाम 6 बजे तक बन्द करने का आदेश
जशपुर जिला पत्थलगांव शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच बाजार पर सख्ती शुरू हो गई है। प्रशासन ने फिलहाल दुकानें को शाम 6 बजे तक बन्द करने का आदेश दिया है। आगे सप्ताह से दस दिन पूरे बाजार बंद करने पर विचार शुरू हो गया है। गुरुवार को पत्थलगांव एसडीएम योगेंद्र श्रीवास ने दुकाने बन्द रखने एवं कोरोना संक्रमण को रोकने सम्बन्धी चर्चा को लेकर स्थानीय व्यवसायियों के साथ मींटिंग आयोजित की थी,खबर है
कि इस दौरान व्यवसायियों ने पूर्व सूचना देकर सम्पूर्ण लॉक डाउन किये जाने
की बात पर प्रशासन को सहमति दे भी दी है। इस बैठक के बाद शहर के बाजारों
में अब चर्चा चल पड़ी है कि बाजारों के लिए सम्पूर्ण लॉक डाउन हेतु आगामी एक
दो दिन पश्चात दस दिन का तय हो सकता है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन लगने
से पहले 2 दिनों का समय दिया जा सकता है।इस दौरान व्यवसायियों का कहना था
कि लॉकडाउन पार्ट टू में किसी तरह की कोई ढिलाई न हो और सभी लोग इसका पालन
करें, प्रसासनिक अमले को सम्पूर्ण लॉकडाउन हेतु सख्ती अपनाने की व्यवस्था
सुनिश्चित किये जाने की भी बात कही गयी।