रायपुर: शुक्रवार से लॉकडाउन शुरू बाजारों में उमड़ी भीड़ ,सब्जीयों के दाम हुए दोगुने
कोरोना पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने रायपुर जिले में लॉकडाउन का ऐलान किया है। शुक्रवार शाम 6 बजे से लॉकडाउन का आदेश लागू हो जाएगा। इससे पहले आज बाजारों में लोगों की बड़ी लापरवाही नजर आई।राजधानी के भाटागांव बाजार में सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में कोरोना का खौफ नजर नहीं आया। कई लोग तो बिना मॉस्क के ही खरीदारी करते दिखे। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का किसी ने पालन नहीं किया।
दूसरी ओर बाजार में आज सब्जियों के दाम भी दोगुने हो गए। सब्जी विक्रेताओं
से जब इसे लेकर सवाल किया तो जवाब नहीं दिया। बता दें कि जिला प्रशासन ने
दाम में बढ़ोतरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बावजूद सब्जी विक्रेता नियमों के खिलाफ जाकर दाम में बढ़ोतरी कर सामान बेच
रहे हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें