बागबाहरा : डिम्पल हुई यूट्यूब सिल्वर बटन से सम्मानित ,यूट्यू... - CG Sandesh

बागबाहरा : डिम्पल हुई यूट्यूब सिल्वर बटन से सम्मानित ,यूट्यूब चैनल के माध्यम से बिखेरती है शिक्षा

बागबाहरा की डिंपल साहू पिता श्री चोवा राम साहू (कोटनपाली ) को हाल ही मे यू- ट्यूब के द्वारा सिल्वर प्ले बटन से सम्मानित किया गया। यह पूरे अंचल के लिये गर्व की बात है। डिंपल नरबदी देवी मुंशी लाल अग्रवाल की भूत पूर्व छात्रा है। बता दे की डिंपल ने यू ट्यूब मे अपना चैनल खोला जिसमे वह Bsc प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के रसायन विषय के नोट्स बनाकर वीडियो के द्वारा बहुत ही सरल तरिके से पढ़ाती है।

इनके चैनल (knowledge adda) मे 1 लाख 32 हजार से भी ज्यादा लोग जुड़ चुके है। Covid-19 के चलते यह विद्यार्थीयो के लिये बहुत लाभदायक है। डिंपल साहू श्री भूषण लाल साहू (से. नि. शिक्षक), डॉ. सदा राम साहू की भतीजी है। इस प्रयास के लिए परिवार और मित्रो ने हर्ष व्यक्त किया ।


अन्य सम्बंधित खबरें