रखैल रखने की स्वीकृति नही दी तो ससुराल वालों ने घर से निकाला... - CG Sandesh

रखैल रखने की स्वीकृति नही दी तो ससुराल वालों ने घर से निकाला...

दुधमुंही बच्ची, अपने लाचार पिता के साथ इस कड़कड़ाती धूप में, कलेक्ट्रेट के सामने महिला बैठी भूख हड़ताल पर…

ससुराल वालों के द्वारा महिला और बच्ची को घर से निकाल दिए जाने के बाद दर-दर की ठोकरें खाती प्रताड़ित महिला पिछेल 1 वर्ष से न्याय की मांग कर रही है परंतु उसे आज तक किसी प्रकार का कोई न्याय नही मिला। प्रताड़ित महिला कल घरघोड़ा चौक में इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए धरने पर बैठी थी जहां न्याय नही मिलने पर आज महिला अपनी दूध मुंही बच्ची व अपने लाचार पिता को लेकर दोपहर के इस कड़कड़ाती धूप में कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गई। कुछ समय पश्चात पुलिस को सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर ले जाया गया।

रखैल रखने की स्वीकृति नही दी तो ससुराल वालों ने घर से निकाला–

पीड़िता मनीषा अग्रवाल ने बताया है कि वह आज अपनी छोटी बच्ची एवं लाचार पिता के साथ दर-दर भटक रही है।उसके पास भूख से मरने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। उसकी अपराध सिर्फ इतना है कि वह अपने पति को अपने ससुर की तरह रखैल रखने की स्वीकृति नहीं दी इसलिए ससुराल के लोगों द्वारा उसे व उसकी छोटी बच्ची को घर से निकाल दिया।

“बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ“ का क्या यही हकीकत है…

पीड़िता ने बताया है कि उसे व उसकी छोटी बच्ची को घर से निकाल दिए जाने के बाद समाज व प्रशासन से आज तक न्याय नहीं मिल रहा है जबकि शासन प्रशासन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा हर गांव में बुलंद किया जाता है और इसी तथ्य पर कई योजनों के तहत काम किया जा रहा है परंतु पीड़िता ने बताया है कि आज के समय में उसके पास खाने के लिए कुछ नहीं है जिससे वह स्वयं अपनी बच्ची को कैसे बचा पाएगी।

पीड़िता ने न्याय मांगते हुए बताया है कि उसके ससुराल वाले कानूनी व गैरकानूनी ढंग से करीब 100 करोड़ के चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं। जिसकी जांच करवा कर उसकी बेटी का हक उसे दिलाया जाए वह उसे स्त्री धन व घर की एवं आजीवन भरण पोषण की व्यवस्था कराई जाए।

पीड़िताप ने कलेक्टर से आग्रह करते हुए कहा है कि उसे न्याय दिलाया जाए अन्यथा न्याय ना मिलने पर वह मुख्यमंत्री आवास के सामने उसे भूख हड़ताल जारी रखनी पड़ेगी।


अन्य सम्बंधित खबरें