जशपुर : अवैध ईट भट्ठे को लेकर विवाद, कार्यवाही नही होने पर प... - CG Sandesh

जशपुर : अवैध ईट भट्ठे को लेकर विवाद, कार्यवाही नही होने पर पूर्व मंत्री गणेश राम भगत थाना जाकर करने लगे आरोपी को जल्द गिरप्तार करने की मांग.

जशपुर जिला के सन्ना तहसील लरंगा गांव में अवैध बंगला ईट भट्ठे को लेकर विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। वहीं अब मौके जांच के लिए पूर्व मंत्री गणेश राम भगत खुद अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और मुआयना जांच के दौरान वहां दर्जनों बड़े साल के वृक्ष काट कर भट्ठे में डाला पाया वहीं दर्जनों पेड़ों के छाल को छील कर सुखाने के भी काफी प्रमाण मिला। वहीं मामले के इतने उछाल के बाद भी अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही होने पर पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने काफी नाराजगी जाहिर किया और मौके से ही जिले के आलाअधिकारियों को फोन कर पूरा मामला को बताया।

वहीं पूर्व मंत्री ने कलेक्टर जशपुर, DFO जशपुर,  के साथ साथ SDOP को भी फोन कर मामले को संज्ञान में लेने को कहा। वहीं पूर्व मंत्री ने प्रशासन पर आरोपों का भरमार लगा दिया और मामले में प्रशासन के सहयोग से अवैध भट्ठे चला कर जंगल को नष्ट करने का आरोप भी लगाया। वहीं बगीचा sdm पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी मामले में अब तक बगीचा sdm मौके पर देखने तक नही आई जो प्रशासन की मिली भगत को उजागर करता है।

वहीं पूर्व मंत्री ने जल्द से जल्द ऐसे राजनीति रसूख और दबंग आरोपी पर तत्काल FIR दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग किया। वहीं इस मामले में एक ओर राजस्व विभाग अब तक कार्यवाही करने से बचते नजर आ रहा है वहीं वन विभाग ने भी कहा कि उक्त भूमि वन भूमि के अंतर्गत नही आती है।उक्त भूमि राजस्व विभाग के अंतर्गत आती है।

मामले की टाल मटोल देखते हुए पूर्व मंत्री गणेश राम भगत थाना सन्ना में जा कर बैठ गए और आरोपी को जल्द गिरप्तार करने की मांग करने लगे और जनजाति सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष नयू राम भगत ने भी थाना सन्ना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मैंने जनचर्चा में सुना कि लरंगा गांव में अवैध ईट भट्ठा में जंगल को काट काट पेड़ों को जला दिया जा रहा है। जिस पर मैं मौके जांच में पहुंचा तो देखा कि वाकई मामला काफी संवेदनसील है जिस पर प्रशासन को तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए जिस कारण मैं लिखित शिकायत थाना सन्ना में पेश किया हूँ।

वहीं जशपुर के समाज सेवक अधिवक्ता रामप्रकाश पाण्डे ने बताया कि हमे मीडिया के माध्यम से सूचना मिली थी कि यहां जंगलों की अवैध कटाई करके अवैध बंगला भट्ठा में डाला जा रहा है और हमने यह भी देखा कि मामला काफी संवेदन सील है जहां एक ओर पूरे देश मे पर्यावरण को बचाने कार्य किये जा रहे हैं वहां इस प्रकार कर आपराधिक कार्य करने पर अब तक कार्यवाही नही होना काफी चिंताजनक है।


अन्य सम्बंधित खबरें