बागबाहरा : ईंट भट्ठा मालिक के चंगुल से चुम्मन साहू को छुड़वान... - CG Sandesh

बागबाहरा : ईंट भट्ठा मालिक के चंगुल से चुम्मन साहू को छुड़वाने, बागबाहरा SDM को अंकित बागबाहरा ने दिया आवेदन

महासमुन्द जिले के ग्रामीण भरण पोषण के लिए काम कि तालश में पलायन क मजबूर एक आम बात हो गई, सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे उसके बावजूद। भी जिले से लोग अन्य राज्यों में काम करने चले जाते है और कई बार पलायन कर गए मजदूरों के लिए परेशानियों का सबब बन जाता है।ऐसा ही एक मामला बागबाहरा विकास खण्ड क्षेत्र के कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम कसेकेरा निवासी चुम्मन साहू पत्नी ममता साहू पुत्र हेमन्त साहू पुत्री चित्रांगना साहू कुल चार सदस्य जो उत्तरप्रदेश के ग्राम बनपूरवा जिला प्रयागराज ईंट भठ्ठा कार्य करने गए है ।

लेकिन अचानक चुम्मन साहू का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण वह कार्य करने में असमर्थ हो गया है परेशानी तब और बढ़ गई जब चुम्मन साहू परिवार द्वारा किये मजदूरी की भुगतान इंट भठ्ठा मालिक कैलाश के द्वारा भुगतान करने से मना कर दिया गया अब नौबत भूखे मरने की आ गई है और चुम्मन साहू अपने राज्य के गृह ग्राम लौटना चाहते है लेकिन ईंट भठ्ठा मालिक द्वारा छोड़ने से साफ मना कर दिया गया है कोई अनहोनी घटना घटित न हो इसलिए इन सारी बातों की जानकारी चुम्मन साहू ने अपने मित्र प्रेमसिंग ठाकुर धौराभाठा को दिया और कोई अनहोनी घटना न हो जाये उससे पहले अपने मित्र से मदद की गुहार लगाई इस बात की सारी जानकारी प्रेमसिंग ठाकुर ने बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष अंकित बागबाहरा को बताई इस बात की जानकारी मिलते ही अंकित बागबाहरा ने मामला को गंभीरता से लेते हुए बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी(SDM) भागवत प्रसाद जायसवाल से बात कर पीड़ित परिवार की मदद के लिए आवेदन सौंपा है ,एंव अतिशिघ्र मदद की अपील की है ,जिस पर बागबाहरा SDM जायसवाल ने तत्काल कार्रवाई का अस्वासन दिया।


अंकित बागबाहरा के साथ प्रेमसिंग ठाकुर ,तूफान दीवान उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें