पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एनएसयूआई ने मनाया 51 वां स्थापना दिवस...
9 अप्रैल 1971 के दिन स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी ने एनएसयूआई की स्थापना की थी। एनएसयूआई जिला संगठन के द्वारा आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे एनएसयूआई के 51 वां स्थापना दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हे याद कर स्थापना दिवस शांतिपूर्ण तरीके से से मनाया गया। इस दौरान एनएसयूआई की संस्थापिका आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी को याद किया गया। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने इस संगठन की स्थापना की और छात्र समाज को अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर प्रदान किया।
एनएसयूआई मात्र एक छात्र संगठन है जो कि विगत कई वर्षों से छात्रों के साथ
कदम मिलकार चलते आ रही है और समय-समय पर उनकी समस्याओं के लिए एनएसयूआई
संघर्ष करते आ रही है व भविष्य में सदैव छात्र हितों के लिए एनएसयूआई
संघर्ष करता रहेगा। आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पांडेय
एनएसयूआई कार्यकारी जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन, लोकेश देवांगन, रितेश शर्मा,
अखलाख खान, शाकिब अनवर, आदेश कश्यप, कुलदीप डनसेना, मिथिलेश बर्मन, योगेश
यादव, मो. उबैद, मो. हसन, व अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।