बेजा कब्जाधारी ने प्राकृतिक नाले को भी कर दिया गायब...!
प्राकृतिक नाले,तलाब, नदियां ये सब हमारे प्रकृति के अभिन्न अंग है। इनका संरक्षण नितांत आवश्यक है पर इन दिनों रायगढ़ में इन पर भी कब्जे का खेल चल रहा है और प्रशासन मूक दर्शक बने बैठी है। ताजा मामला शहर के विजयपुर क्षेत्र स्थित गोदगोदो नाले का है।
जिस पर बेजा कब्जा के कारण नाले का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। विजपयुर वार्ड क्रमांक 47 स्थित गोदगोदो नाला जिस पर से गोपालपुर, टारपाली एवं रिजर्व फारेस्ट का बरसाती पानी निकलता है वो वर्तमान में अवैध कब्जे की भेंट चढ़ रही है। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में वार्डवासियों ने कई बार इसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में जाकर करी है परंतु अब तक अवैध कब्जाधारी को नोटिस भी जारी नही किया जा सका है।
अन्य सम्बंधित खबरें