दर्दनाक सड़क दुर्घटना....ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत..
कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत बैसपाली चौक के पास कल सुबह 11:00 बजे फिर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है जहां ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपीत वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल कोतरा रोड पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है
मिली जानकारी अनुसार बैसपाली निवासी पुनीराम सारथी उम्र 50 वर्ष गुरुवार को सुबह करीब 8:00 बजे अपने मोटरसाइकिल टीवी एस एक्सेल पर बांस से बने सुपा चरिया बेचने ग्राम नवापारा गया था। करीबन 11:30 बजे बैसपाली चौक के पास पहुंचा था कि पीछे से काल बनकर आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी15 एसी 5343 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन का चालन करते हुए बाइक सवार व्यक्ति को चपेट में लिया और भारी वाहन का पहिया बाइक सवार के पिट से गुजर गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
अन्य सम्बंधित खबरें