रायगढ़ में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें..
कलेक्टर भीमसिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए और केंद्रीय तथा राज्य शासन के आदेश का पालन करते हुए आदेश जारी किया है। आदेश में उल्लेखित किया गया है कि तत्काल प्रभाव से होटल , रेस्टोरेंट ,ढाबा को छोड़कर बाकी सभी स्थाई व अस्थाई दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुलेंगी। होटल ढाबा के लिए समय सुबह 8 से रात्रि 10 बजे तक रखा गया है। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि नगर निगम क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से इस आदेश का पालन किया जाना है।
उन्होंने आदेश में इस बात का भी उल्लेख किया है कि कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए सभी व्यवसाई व आमजन का सहयोग जरूरी है, जिसके लिए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के साथ-साथ आगामी आदेश तक शासन की गाइड लाइन के अनुसार अपनी दुकानों का संचालन किया जाए। जिससे इस भीषण महामारी से खुद को और अन्य लोगों को भी बचाया जा सके।