जशपुर : कलेक्टर महादेव कावरे ने ग्राम पंचायतों के चिन्हांकित स्कूलों को क्वारेंटाईन सेंटर बनाने के निर्देश दिये
जशपुर जिला कलेक्टर महादेव कावरे ने आज वाट्सअप कांफ्रेंस के माध्यम से जिले के समस्त विकासखंड जनपद सीईओ की बैठक लेकर अपने-अपने विकासखंड के ग्राम पंचायतों के चिन्हांकित स्कूलों को क्वारेंटाईन सेंटर बनाने के निर्देश दिए है।
उन्होंने क्वारेंटाईन सेंटरों में रहने वालें व्यक्त्यिों के लिए भोजन, पानी, शौचालय, के साथ अन्य बुनियादी सुविधा भी शत् प्रतिशत् पूर्ण करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्य से आने वाले व्यक्तियों को 7 दिन के लिए क्वारेंटाईन सेंटरों में रखा जाना अनिवार्य है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी उपस्थित थे।
अन्य सम्बंधित खबरें