बागबाहरा : राजीव ठाकुर के निधन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान ने जताया शोक
कोरोना संक्रमण के नयें स्ट्रेन और विकराल रूप ने कई जिंदगी को अपने परिवार से जुदा कर दिया। इसी बीच एक दुखद खबर आई है उसमें छुरा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर ग्राम दुल्ला का आज स्वर्गवास हो गया।
जानकारी के अनुसार, वे आदिवासी समाज में सरपंच पद पर थे। महज 35 साल की उम्र में अपने दो बच्चे और परिवार को अलविदा कह कर चले गए । बताया जा रहा है राजीव ठाकुर कांग्रेस में सक्रिय नेता के रूप में काम कर रहे थे। वे कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे। बीती देर रात गरियाबंद अस्पताल में उनका निधन हो गया। निधन से समाज एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई है ,राजीव ठाकुर के निधन होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान ने मृत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है,एंव शोक संतप्त परिवार को शोक की घड़ी से उबरने और सम्हलने की प्राथना की है ।