जेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही.. संदिग्ध अवस्था मे विचाराधीन कै... - CG Sandesh

जेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही.. संदिग्ध अवस्था मे विचाराधीन कैदी की फांसी के फंदे पर लटका मिला शव...

संदेहास्पद परिस्थितियों में एक विचाराधीन बंदी की मौत जेल के भीतर में हो गई यह बंदी फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सवाल है कि जेल के भीतर बंदी के पास वह रस्सी आई कहां से जिससे उसकी मौत हुई।मृतक विचाराधीन बंदी का नाम दीपक मराठा है साल भर पहले लॉकडाउन के दौरान इसे सरिया से पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद इसे सारंगढ़ जेल में दाखिल कर दिया गया। आज सुबह लगभग 10:00 बजे इसका शव जेल के भीतर किचन के बाजू में बने रूम में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों की ओर से इस बात की आशंका जाहिर की जा रही है कि उसकी मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। मृतक दीपक किसी भी स्थिति में आत्महत्या नहीं कर सकता है बल्कि जेल में उसे प्रताड़ित कर और यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया है।

जेल प्रभारी छुट्टी पर,परिजनों ने जताई साजिश की आशंका-

इस पूरे मामले में बता के परिजनों का कहना है कि जेल प्रभारी का छुट्टी में जाना और इस प्रकार की घटना उसके जेल में घटित होना किसी साजिश का बड़ा हिस्सा प्रतीत होता है इसलिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए ताकि मौत के कारणों का सही पता लग सके।

आनन-फानन में शुरू हो गई है जांच--

जेल प्रबंधन की ओर से विचाराधीन बंदी के फांसी पर लटके होने की सूचना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद सारंगढ़ के तहसीलदार एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। अब देखना यह है कि इस रहस्यमई मौत से पर्दा हट पाता है या जेल की चार दीवारियों के भीतर ही मौत का रहस्य दफन हो होकर आत्महत्या में तब्दील हो जाता है।


अन्य सम्बंधित खबरें