सामूहिक दुष्कर्म के मामले मे 3 आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिला कुनकुरी थाना मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05/04/21 को प्रार्थीया थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 2/4/21 को प्रार्थिया से पानी मांगने का बहाना बनाकर बाहर बुलाकर मारुति ओमनी में पकड़कर बैठा दिए एवम् 7 आरोपियों के द्वारा गटपहरी जंगल ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जिस पर से थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 41/21 धारा 363,376(घ) भादस0 कायम कर विवेचना में लिया गया है.
प्रकरण में 3 आरोपी को गिरफतार किया जा चुका है एवम् अन्य 4 आरोपी राजू
राम, मिथुनराम उर्फ नान , विभीषण राम, शीतल राम उर्फ ननका सभी निवासी
ढोढीडांड को विधिवत गिरफतार किया गया एवम् घटना में प्रयुक्त वाहन एमएच 02
एपी 1259 व सीजी 14 एमएम 4803 को जप्त किया गया है आज दिनांक 10/04/21 को
माननीय न्यायालय में गिरफ्तारी पश्चात रिमांड हेतु पेश किया जा रहा हैप्रकरण
में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर बालाजी राव ( भा.पु.से.) के
दिशा-निर्देशन ,व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री उनैजा खातून अंसारी ,
एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुनकुरी
भास्कर शर्मा, सउनि जे आर कुर्रे, कमल सिंह राठिया, साहनी बैजन्ती किंडो,
प्र0 आ 0 मोहन बंजारे , आरक्षक मनोज एक्का ,जितेंद्र गुप्ता, प्रमोद रौतिया
, राजेश कुजूर, प्रदीप एक्का की आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही।