कार्मेल स्कूल पर अभिभावक ने लगाया पुस्तक दुकान संचालक से मिल... - CG Sandesh

कार्मेल स्कूल पर अभिभावक ने लगाया पुस्तक दुकान संचालक से मिलीभगत का गम्भीर आरोप, किताबों का पूरा सेट लेने किया जा रहा बाध्य, रायगढ़ कलेक्टर एवम जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत..

सोंचने पर ही बड़ा विचित्र लगता है कि किसी स्कूल विशेष की किताबें किस एक विशेष पुस्तक दुकान पर ही मिलेगी ! ऐसा होता है तो दुकानदार मनमानी करता है और स्कूल प्रबंधन पर उँगलियाँ उठना स्वभाविक है ! 

ऐसे ही एक मामले की शिकायत जन चेतना सदस्य और ग्रीनमेन रमेश अग्रवाल ने रायगढ़ कलेक्टर एवम जिला शिक्षा अधिकारी से की है। अपनी शिकायत में रमेश अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि उनकी पौत्री कार्मेल स्कूल की पहली क्लास की छात्रा है और विजय बुक डिपो द्वारा पूरा सेट खरीदने के लिये बाध्य किया जा रहा है जबकि उन्हें कुछ ही किताबों की आवश्यकता है। स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने पर उन्होंने भी टका सा जवाब दे दिया कि आप तो सक्षम हैं, सभी किताबें ले लें या फिर 25 तारीख के बाद खरीद लेना। शायद उन्हें मालूम था कि दुकानदार 25 से पहले कुछ किताबें नहीं देगा। पूरे घटनाक्रम को देखते हुये रमेश अग्रवाल ने इसे नेक्सस बताते हुये उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।


अन्य सम्बंधित खबरें