बिना किसी विभागीय अनुमति चट्टानों को तोड़ निकाला जा रहा पत्थ... - CG Sandesh

बिना किसी विभागीय अनुमति चट्टानों को तोड़ निकाला जा रहा पत्थर, करोड़ो रुपये के प्रोजेक्ट मे बलि देती पर्यावरण

जशपुर जिला-बगीच ब्लाक ग्राम पेटा में प्रतिबंधित पेड़ जिन पेड़ों के छाल को छिलना भी गुनाह है।ऐसे पेड़ों को काटने और कटवाने से भी बाज नही आ रहे दबंग।आपको बता दें कि जशपुर जिले में इन दिनों पर्यावरण को बचाने वन मित्र और पर्यावरण को नष्ट करने वाले भक्षकों में काफी तना तनी दिख रही है।जिले में हर तरफ पर्यावरण खतरे में दिख रहा है।वहीं आपको बता दें कि बगीचा ब्लाक के ग्राम पेटा में करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट के अनुसार वेयर हाउसिंग बोर्ड की नान गोदाम का निर्माण चल रहा है।जहां सैकड़ों पेड़ों की बलि दे दी गयी है।जिसमें मुख्य रूप से साल, चार- चिरौंजी,महुआ के वृक्ष हैं।यहीं नही मौके से खनिज विभाग को भी काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।बड़ी बड़ी गाड़ियों और मशीनों से वहां मौजूद चट्टानों को तोड़ कर तत्थर निकाला जा रहा है।इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जब प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व मंत्री गणेश राम भगत से किया तो पूर्व मंत्री वन मित्रों औऱ ग्रामीणों के साथ मौके की मुआयना करने पहुंचे।

मौके को देख कर वो भी दंग रह गये और बगीचा प्रशासन पर आक्रोश व्यक्त करते हुऐ आरोपों की भरमार लगा दी।वहीं पूर्व मंत्री ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों की शिकायत मिली तो मौके पर पहुंचे और यहां की स्थिति देख कर काफी दंग रह गये।उन्होंने कहा कि बगीचा प्रशासन के नाक के नीचे जो खेल चल रहा है जहां विलुप्त होते प्रजातियों के चार,चिरौंजी, महुआ,साल के सैकड़ों पेड़ों को काट कर फेंक दिया गया।वहीं बिना किसी विभाग या खनिज विभाग से बिना किसी अनुमति के ही यहां मौजूद पत्थरों को दादागिरी के साथ मशीनों से तोड़ा जा रहा है और ऐसे मामलों पर प्रशासन का नजरअंदाज करना मिलिभगत को उजागर करता है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से हमारी मांग है की तत्काल इन कामों को रोका जाये और कौन से कितने पेड़ काटे गये हैं उनकी जांच हो।साथ मे मौजूद वन मित्र,समाज सेवक अधिवक्ता रामप्रकाश पाण्डे ने बताया कि यह अत्यंत गम्भीर मामला है आखिर जिस स्थान पर सैकड़ो की संख्या में विलुप्त प्राय पेड़ मौजूद थे तथा प्राकृतिक पत्थर है उस स्थान को किस आधार पर गोदाम निर्माण हेतु आबंटित किया गया सबसे पहले यह जांच का विषय है ।


अन्य सम्बंधित खबरें