एन्टी कोरोना कैम्पेन के तहत ग्रामीण इलाकों में लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जशपुर जिला कलेक्टर महादेव कावरे के विशेष निर्देशन एवं यशश्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एन्टी कोरोना कैम्पेन के तहत लोगों को कोविड -19 के सफल टीकाकरण एवं कोरोना के सभी दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए शिक्षा विभाग जशपुर के विशेषज्ञों द्वारा जिले के ग्रामीण इलाकों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान के तहत जिले में 45 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है एवं साथ ही कोरोना महामारी के लक्षणों, दुष्प्रभावों ,एवं सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जा रही है।इस क्रम में जागरूकता अभियान जिले के मनोरा, जशपुर, कांसाबेल, कुनकुरी, पत्थलगांव ब्लॉक के 50 स्थलों पर आयोजित की गई ,अलग अलग स्थलों पर हुए अभियान के दौरान शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों एस पी यादव एवं टी गोसाई के द्वारा ग्रामीणों को कोरोना के टीकाकरण लिए प्रेरित किया गया एवं उन्हें कोरोना महामारी से बचने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी गई
इस दौरान 750 से अधिक मास्क भी जरूरतमंद लोगों को वितरित किया गया।जागरूकता अभियान का द्वितीय चरण लॉक डाउन के उपरांतउक्ताशय
की जानकारी देते हुए जशपुर से एस पी यादव ने बताया कि टीकाकरण जागरूकता
अभियान का द्वितीय चरण जिले में लॉक डाउन की समाप्ति उपरांत शुरू होगा
,उन्होंने जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन के दौरान लोगों से जिला प्रशासन का
सहयोग करने की अपील की है।टीकाकरण जागरूकता अभियान के पहले चरण में
कु.अन्नू तिर्की, कु.अर्चना तिर्की ,सोनाली खलखो ,अर्नोल्ड तिर्की ,प्रियल
पैंकरा एवं स्थानीय युवाओं ने सहभागिता दी