नवरात्रि - आज मां शैलपुत्री की होगी पूजा अर्चना, सौभाग्य प्र... - CG Sandesh

नवरात्रि - आज मां शैलपुत्री की होगी पूजा अर्चना, सौभाग्य प्रदान करती हैं मां शैलपुत्री

नवरात्र में प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है। मां शैलपुत्री सौभाग्य की देवी हैं। उनकी पूजा से सभी सुख प्राप्त होते हैं। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण माता का नाम शैलपुत्री पड़ा। माता शैलपुत्री का जन्म शैल या पत्थर से हुआ, इसलिए इनकी पूजा से जीवन में स्थिरता आती है। मां को वृषारूढ़ा, उमा नाम से भी जाना जाता है। उपनिषदों में मां को हेमवती भी कहा गया है।

मां शैलपुत्री की विधिवत आराधना से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और घर में खुशहाली, संपन्नता आती है। मां शैलपुत्री की उपासना से मूलाधार चक्र जागृत होता है जो अत्यंत शुभ होता है। बैल पर सवार मां शैलपुत्री का रूप अद्भुत है। मां की छवि आनंदमयी है। मां की सौम्य छवि भगवान शिव को प्रसन्नता प्रदान करती है। माता दाहिनी हाथ में सदैव त्रिशूल धारण करती हैं। उनके बाएं हाथ में कमल का फूल है जो शांति तथा ज्ञान का प्रतीक है। माता शैलपुत्री की विधिवत उपासना से चन्द्रमा से जुड़े सभी प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मां को सफेद मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद बांटें और मां की सच्चे मन से उपासना करें। मां को गाय का घी या उससे बने पदार्थों का भोग लगाएं। मां की आराधना से मनोवांछित फल प्राप्त किए जा सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें