बागबाहरा : कोमाखान बोइरगांव के शास. हाई स्कूल में अतिथियों ने नि: शुल्क सायकल वितरण कर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
सरस्वती साइकिल योजना ने प्रदेश में बालिका शिक्षा को एक नया मुकाम दिया है. इस योजना से स्कूलों में बालिकाओं की दर्ज संख्या में वृद्धि हुई है. छत्तीसगढ़ में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है. इसी योजना के तहत कोमाखान बोइरगांव के शासकीय हाई स्कूल में 10 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया.
कोरोना संक्रमण के चलते कोमाखान बोइरगांव शासकीय हाईस्कूल में प्रासाशन की गाइड लाइन का पालन करते हुए स्कूली छात्रों को नि: शुल्क सायकल का वितरण किया गया है. उक्त कार्यक्रम में, शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष तुलसी राम निषाद, जनप्रतिनिधि रामलाल नायक, सरपंच वीरेंद्र महानन्द, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव, चीनी राम यादव, संत कुमार यादव, स्कूल प्राचार्य एन, एल, ठाकुर उपस्थित रहे एंव सभी ने छात्राओं को सायकल वितरण कर बच्चों की उज्ववल भविष्य की कामना की.
आपको बता दें कि इस योजना से लाभान्वित होकर अब सुदूर ग्रामीण की लड़कियां भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. दुर्गम एवं दूरस्थ इलाकों में निवास करने वाली बालिकाओं के लिए शिक्षा प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण एवं कठिनाई भरा था. इसी कठिन डगर को इस योजना ने आसान बनाया है और उनके सपनों को साकार करने की राह मिली है.
शासन की यह कल्याणकारी योजना घर से स्कूल की दूरी के कारण बीच में ही पढ़ाई छोडने वाली बालिकाओं के लिए वरदान साबित हो रही है. और प्रदेश के ग्रामीण अंचलों की बालिकाएं लाभान्वित हो रही है. साथ ही बालिकाओं में शिक्षा के प्रति लगन एवं उत्साह बढ़ा है.