बागबाहरा : बाइक चालक ने खड़ी ट्रक को मारी ठोकर,  दो की मौत. - CG Sandesh

बागबाहरा : बाइक चालक ने खड़ी ट्रक को मारी ठोकर, दो की मौत.

बीती रात करीब 10 से 11 के बीच बागबाहरा समीप यश ढाबा के पास ट्रक को ठोकर मारने से दो मोटर सायकल सवार की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार मोटर सायकिल चालक द्वारा जबरदस्त ठोकर मारने से यह हादसा हुआ, जिसमे दो लोगो की गहरा चोंट और बहुत ज्यादा खून बहने से मौके पर मौत हो गई.

इधर घटना की सूचना प्राप्त होते ही आपात काल सेवा वाहन 112 एवं बागबाहरा पुलिस घटना स्थल पहूंच गई. जिसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

बागबाहरा पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार पुरुषोत्तम साहू पिता बगेश्वर साहू उम्र 40 वर्ष, बिहाझर भूषण साहू पिता हरिचन्द साहू, बिहाझर रात को करीब 10 बजे बागबाहरा की ओर से बिहाझर जा रहे थे. इस दौरान मोटरसायकल चालक द्वारा रोड़ में खड़ी ट्रक को ठोकर मार देने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और ज्यादा खून बहने के कारण मौके पर ही दो की मौत हो गई. मामले में पुलिस द्वारा मर्म कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सौंप दिया है.

जिले की नेशनल हाइवे सड़कों पर अक्सर ढाबा के पास कई ट्रक खड़े कर दिए जाते है, जिससे लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें