बागबाहरा : पुलिस और प्रशासन ने पैदल मार्च कर किया लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक किया
जिले में कोरोना संक्रमण के बड़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है. साथ ही लोगो को जागरूक करने के लिए पुलिस भी सतत प्रयास में जुटी है.इसी तारतम्य में आज बागबाहरा पुलिस व प्रशासन द्वारा बागबाहरा के सड़को एवं नगर के गलियों में पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक किया गया एवं जिले में घोषित लाकडाउन का पूर्ण रूप से पालन कर सफल बनाने का आह्वान किया गया ।
जिसमे अनुविभागीय अधिकारी भागवत प्रसाद जायसवाल, तहसीलदार मेहता , एसडीओपी
लितेश सिंह , बागबाहरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, सीएमओ अमरनाथ दुबे,
कोमाखान थाना प्रभारी सिध्देश्वर प्रताप सिंह, टुहलु चौकी प्रभारी नारायण
साव, एवं बागबाहरा तहसील अंतर्गत सभी थाना के पुलिस जवान द्वारा बागबहारा
नगर के प्रमुख चौक चौराहा में फ्लैगमार्च कर आमजनों से कोरोना वायरस को
हराने के लिए घर मे रहने एवं प्रशासन की सभी गाइड लाइन का पालन कराने
जागरूक किया गया।