बागबाहरा : संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के प्रयास से बागबाहर... - CG Sandesh

बागबाहरा : संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के प्रयास से बागबाहरा में बन रहा कोविड-19 अस्पताल, क्षेत्र की जनता ने जताया आभार

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष बागबहारा भूपेंद्र सिंह ठाकुर  ने बताया कि बागबाहरा  में कोरोना संक्रमण को कम करने एंव क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मरीजो के राहत के लिए छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने सार्थक पहल करते हुए भानपुर वार्ड नम्बर 1 बागबाहरा के आदिवासी छात्रावास को कोविड 19 अस्पताल में तब्दील किया जा रहा है ।

जिसमें आपातकाल मरीजो के लिए 10 बिस्तर आक्सीजन सुविधा से लैस रहेंगे। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के इस अनुकरणीय प्रयास के लिए क्षेत्र की जनता ने यादव जी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें