जशपुर :  पत्थलगांव विधायक एवं केबिनेट मंत्री सहित  ब्लॉक कां... - CG Sandesh

जशपुर : पत्थलगांव विधायक एवं केबिनेट मंत्री सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कोरोना वैक्सीन की ली डोज

जशपुर जिला पत्थलगांव विधायक एवं केबिनेट मंत्री दर्जा रामपुकार सिंह ने सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लिया। विधायक सिंह ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत आने वाले लोग अधिक से अधिक संख्या में कोरोना वैक्सीन लें। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा,हरगोविन्द अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, पिंटू भाटिया सहित 45 साल से अधिक उम्र वाले दर्जनों लोगों ने भी कोरोना वैक्सीन की डोज ली।

विधायक ने जनता के लिए संदेश दिया कि वह कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड वैक्सीन का टीका अतिशीघ्र लगवाए। वहीं शासन द्वारा जारी की गई कोरोना गाइड लाइन का पालन कर स्वयं व परिवार को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखे।


अन्य सम्बंधित खबरें