बागबाहरा : कोमाखान सुअरमार पहाड़ पर चार खाने गए बच्चों पर भालू ने किया हमला, 2 बच्चे हुए घायल
कोमाखान सुवरमार के पहाड़ पर चार खाने के ईरादे से गये कोमाखान के चार नाबालिक लड़के जिस पर जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले से राकेश लोधी, नानू यादव पिता श्यामसुंदर यादव भालू के हमले से घायल हो गए है बाकी दो अन्य लड़के भालू को देख जान बचाकर भागने लगे और गांव वालो को घटना की सूचना दी. जिसके बाद गांव वालों ने बचाव के लिए पहाड़ी पर गए और दोनों बच्चों को नीचे लेकर आये. और मौके पर पहुंची आपात सेवा वाहन 112 के माध्यम से उन्हें ईलाज हेतु अस्पातल ले जाया गया.
वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग अधिकारी भी घायल बच्चों से मिलने पहुंचे और वन विभाग के अधिकारी कोकिल दिनकर ने उपचार के लिए नानू यादव को 2000 रुपये एवं राकेश लोधी को 500 रुपये का सहयोग राशि प्रदान किया.
अन्य सम्बंधित खबरें