news-details

सरायपाली : सुन्दर डडसेना को मिला असम का "यशपाल साहित्य सम्मान -2021"

साहित्य साधना सभा के युवा कवि शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" को अपनी प्रशंसनीय साहित्यिक योगदान देने के लिए "यशपाल साहित्य सम्मान-2021" से नवाजा गया।यह सम्मान न्यू बग़ईगॉंव(असम) की एक साहित्यिक संस्था 'साहित्य सुधा मंच' द्वारा प्रदान किया गया है।पूरी दुनिया में कोरोना का दौर चल रहा है इस दौर में ये सम्मान समारोह आयोजित नहीं किया जा सकता,इसीलिए यह सम्मान समारोह 13 अप्रैल 2021 को सायं 6 बजे यशपाल समूह में ऑनलाइन संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा प्रदान किया गया।


सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" इससे पहले कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं,जिनमें प्रमुख रूप से अखिल भारतीय काव्य संसद सम्मान,साहित्य सृजक सम्मान,अटल साहित्य सम्मान,काव्य गौरव सम्मान,हिन्दी साहित्य सम्मान,मीन साहित्य सम्मान,जनचेतना राष्ट्र मणि सम्मान,काव्य संसद सम्मान,प्रहल्लाद अनुराग सम्मान है। यशपाल साहित्य सम्मान के लिए पूरे भारत के 256 लोगों ने नामांकन किया था, जिसका चयन सर्वे के माध्यम से आनलाइन रूप से आयोजन समिति के एक समूह ने किया।सुन्दर लाल डडसेना मधुर को यह सम्मान मिलने से शिक्षक साथियों,साहित्य साधना सभा के पुखराज प्राज,डिग्रिलाल जगत व संस्कार साहित्य मंच के सभी सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है।




अन्य सम्बंधित खबरें