कलेक्टर के निर्देश से चोंढ़ा में 200 बेड का कोविड अस्पताल बनकर तैयार...
खरसिया से 5 किलोमीटर दूर चोंढ़ा में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 200 बेड का अस्पताल बनकर तैयार है। कलेक्टरसिंह ने निरीक्षण कर यहां ऑक्सीजन सिलेंडर सहित जरूरी संसाधनों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल भी इस दौरान साथ रहे।चोंढ़ा में हाल ही में आदिवासी बालक छात्रावास बनकर तैयार हुआ है। हॉस्टल के भूतल और प्रथम तल में 2 हॉल सहित 15 से ज्यादा कमरे हैं। वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमित की संख्या बढऩे और उन्हें इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर सिंह ने बालक छात्रावास को कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए थे। नवनिर्मित कोविड अस्पताल तैयार होने पर उन्होंने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने भूतल के हाल और कमरों का निरीक्षण करने के साथ प्रथम तल के हॉल और कमरों का निरीक्षण किया। हॉस्टल में हॉल के अलावा भूतल में एक बड़ा किचन भी है। इसी तरह कमरों की साइज और हॉल के साइज को देखते हुए यहां 200 बेड का अस्पताल बनाया जा सकता है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि ऊपर और नीचे हॉस्टल में किचन के साथ कमरे होने के कारण या कोविड अस्पताल के लिए पर्याप्त सुविधा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में प्रथम तल के हाल और कमरों में मरीजों के लिए 100 बेड लगा दिया गया है। कलेक्टर सिंह ने ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां सहित मरीजों के इलाज के लिए जरूरी संसाधन अस्पताल में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि खरसिया क्षेत्र से कोविड संक्रमित मिलने पर उन्हें यही एडमिट कर इलाज किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने 100 बेड के साथ इलाज मरीजों का इलाज शुरू करने और 100
बेड अतिरिक्त रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।
अधिकारियों ने बताया कि परिसर में ही कुछ दूरी पर नवनिर्मित स्टाफ
क्वार्टर भी बनकर तैयार है। जिससे कोविड हॉस्पिटल में ड्यूटी करने वाले
डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल स्टाफ को यहीं रह कर ड्यूटी करने में
आसानी होगी। इस पर कलेक्टर सिंह ने अस्पताल में जरूरी संसाधन को
सूचीबद्ध करते हुए अस्पताल शुरू करने के निर्देश दिए।
इलाज के साथ सफाई व्यवस्था का रखें विशेष ख्याल-
कलेक्टर भीम सिंह ने चपले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर सिंह ने सबसे पहले अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन की जानकारी
ली। मेडिकल स्टाफ ने बताया कि मितानिनों द्वारा आसपास के ग्राम पंचायत के
लोगों को जागरूक कर ग्रामीणों को वैक्सीनेशन कराने लाया जा रहा है। यहां
वैक्सीनेशन के साथ लोगों को टीके का दूसरा डोज भी समय पर लगवाने संबंधी
जानकारी दी जा रही है। इस पर कलेक्टर सिंह ने टीका लगवाने वालों का
नाम सूचीबद्ध करने और व्यवस्थित तरीके से दूसरा डोज ग्रामीणों को लगाने की
बात कही। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
पीएनसी वार्ड में भर्ती मरीज से कलेक्टर सिंह ने समय पर भोजन मिलने,
बाथरूम की सफाई और पानी संबंधित चर्चा की। इस पर मरीज ने अस्पताल की
व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। कलेक्टरसिंह ने अस्पताल प्रबंधन को
इलाज सुविधा के साथ अस्पतालों परिसर की सफाई का विशेष ध्यान रखने के
निर्देश दिए।