बागबाहरा : लाकडाउन के चलते ग्राम मोंगरापाली (स) के सभी मार्ग... - CG Sandesh

बागबाहरा : लाकडाउन के चलते ग्राम मोंगरापाली (स) के सभी मार्ग को ग्रामीणों ने किए सील

जिले में बढते कोरोना संक्रमण ने गांव शहर हर जगह हाहाकार मचा दिया है, कोरोना के बढ़ते प्रकोप और भयानक स्थिति से काबू पाने के लिए तेंदुकोना मोंगरपाली (स) के ग्रामीणों द्वारा अपने गांव वासी की सुरक्षा के लिए गांव की सभी मार्गों को लकड़ी के बेरिकेड्स लगाकर सील कर दिए है जिससे गांव के व्यक्ति बीना काम के बाहर न जा सके और बाहर से आने वाले व्यक्ति अकारण गांव में प्रवेश न कर सके जानकारी के अनुसार मोंगरपाली स के ग्रामीण सभी मार्गों पर पहरा भी दे रहे है।

जिसमे मोंगरपाली स के युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। जानकारी के लिए बता दें कि महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू का गृहग्राम मोंगरपाली स है और यहाँ के लोग शिक्षा और जागरूकता के प्रति ग्राम वासी एकजुट होकर शिक्षित और सजग होने का परिचय देतें है।


अन्य सम्बंधित खबरें