होम आईसोलेशन पूर्णता प्रमाण-पत्र जिले की वेबसाईट से कर सकते है डाउनलोड...
कोविड संक्रमित पाये जाने वाले ऐसे मरीज जिनका होम आईसोलेशन में उपचार चल रहा था, वे 17 दिनों के बाद अपना होम आइसोलेशन पूर्णता प्रमाण-पत्र जिला प्रशासन की वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए raigarh.gov.in में जाना होगा। जिसके पश्चात ड्रापडाउन मेनू में क्लिक कर 'नोटिस ' ऑप्शन चुनना होगा। जिससे एक और ड्रॉपडाउन मेनू खुलेगा, उसमें से 'कोरोना संबंधित आदेश ' विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां से एक नया पेज खुलेगा जिसमें 'होम आइसोलेशन पूर्णता प्रमाण पत्र ' शीर्षक के अंतर्गत तिथिवार मरीजों के पूर्णता प्रमाण पत्र अपलोड किए गए हैं। अपनी होम आइसोलेशन में जाने से लेकर 17 दिन बाद की पूर्णता तिथि पर क्लिक करने पर वह फाइल डाउनलोड हो जाएगी। जिसमें से संबंधित व्यक्ति अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेगा। इसके साथ ही https://raigarh.gov.in/notice_category/कोरोना/ लिंक में जाकर सीधे पूर्णता प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
24x7 संचालित है होम आईसोलेशन कंट्रोल रूम:-
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग रायगढ़ ने होम आइसोलेटेड कोविड मरीज और उनके परिजनों के उचित देखभाल हेतु आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता व परामर्श के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम 24x7 संचालित किया जा रहा है। इसमें 03 पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिनके नंबर्स स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। जिस पर होम आईसोलेशन के दौरान सहायता के लिये काल कर संपर्क किया जा सकता है। होम आईसोलेशन सहायता केन्द्र सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 7647921193, 7647921146, दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक 7647921172, 7647921147, रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 7647921175, 7647921184 एवं 24x7 व्हाट्सअप्प पर परामर्श हेतु 7647921154, 7647921157 नंबर है। आपात काल एम्बुलेंस सेवा 108 एवं छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य हेल्प लाईन नंबर 104 है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में लैंडलाइन नंबर 07762-232668, 07762-228000 संचालित है।