news-details

कंटेनमेंट ज़ोन के प्रति गभीर नही प्रशासन.. असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही जरूरी..

सारंगढ़। नगर पालिका सारंगढ़ क्षेत्र में बनाए गए कंटेनमेंट जोन का चिन्हांकन के लिए प्रशासन के द्वारा रस्सी बांध कर कागज में कंटेनमेंट जोन लिखा पत्र चस्पा कर किया गया कार्यवाही को कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हटा कर फेंक दिया जा रहा है जो अत्यंत दुखद है।

शहर लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है,नए नए कंटेनमेंट जोन पहचान किए जा रहे हैं किन्तु इन स्थानों में वस्तु स्थिति का जायजा नहीं लिया जा रहा है।

कंटेनमेंट जोन पर निगरानी जरूरी

बीड़ पारा, प्रताप गंज, रेंजर पारा, शिशु मंदिर गली, जेल पारा, महामाया गली, फूल झरिया पारा, कॉलेज रोड इन स्थानों में प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है, लोगो को होम आइसोलेशन नियम का पालन करने की सख्ती है। इस हेतु आवश्यक वस्तुओ की पूर्ति के लिए लोग घर से बाहर ना निकले इस बात की चिंता करनी चाहिए।



निगरानी करने की जिम्मेदारी किसकी ?

नगर में बने कंटेनमेंट जोन पर सतत् निगरानी करने की जरूरत है क्योंकि नगर के अधिकतम स्थलों पर लापरवाही देखी जा रही है, यह लापरवाही लोगो के स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक हो सकता है।

थम सा गया है सारंगढ़-

लॉकडाउन घोषित होने के बाद शहर के नागरिकों ने निर्देश का पालन करने में बहुत गंभीरता दिखाई है। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या ने लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर दिया है।

अधिकारी नही उठाते फोन–

जनता के इन सभी सवालों का जवाब और प्रशासन तक बात पहुंचाने के लिए मीडिया की टीम द्वारा सीएमओ सारंगढ़ को कॉल किया गया परन्तु वे कॉल का उत्तर देना जरूरी नहीं समझे, उनकी जिम्मदारी जनता के प्रति किस तरह से है यह समझ से परे है।




अन्य सम्बंधित खबरें