बागबाहरा : कोविड केयर हॉस्पिटल में मरीजो का इलाज शुरू
संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के प्रयास से भानपुर बागबाहरा आदिवासी छात्रावास को अस्थाई रूप से कोविड केअर हॉस्पिटल में परिवर्तित कर दिया गया है. 16 तारिक को कलेक्टर डोमन सिंह एंव जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने भी कोविड केअर सेंटर का जायजा लिया था एंव बढ़ते मरीजो को राहत देने के लिए बागबाहरा कोविड केअर सेंटर को जल्द शुरू करने की बात कही थी.
जिसके बाद 17 अप्रैल को बागबाहरा कोविड केयर सेंटर को मरीजो के इलाज के लिए खोल दिया गया है. कोविड केयर हॉस्पिटल कुल 90 बिस्तर का है जिसमे आपात काल मरीजो के लिए 10 बिस्तर आक्सीजन से लैस आरक्षित रखा गया है.
अब कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज यहाँ डॉक्टरों की देख रेख में स्वास्थ लाभ ले सकता है एवं मरीजो के सुगमता के लिए हॉस्पिटल परिसर में देख रेख अथवा निगरानी के व्यस्था किया गया है ।
कोविड केयर हॉस्पिटल के शुभारम्भ के मौके पर अनुविभागीय अधिकारी भागवत प्रसाद जायसवाल, स्वास्थ विभाग से BMO और कुरुवंशी सहित स्वास्थ अमला की टीम और बागबाहरा के वरिष्ठ जन मौके पर मौजूद रहे.