बरमकेला थानाक्षेत्र में ऑनलाईन ठगी की घटना...10 व्यक्तियों प... - CG Sandesh

बरमकेला थानाक्षेत्र में ऑनलाईन ठगी की घटना...10 व्यक्तियों पर दर्ज धोखाधड़ी का अपराध दर्ज..

दुनियाभर में आपदा में अवसर ढुंढने वालों की कमी नहीं है । एक ओर जहां शासन, प्रशासन के अंग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिये जान जोखिम पर लगाये हुये हैं, इन सब के बीच ऑनलाइन ठगी से लोगों की गाढ़ी कमाई ठगने वाले काफी लोग सक्रिय हो गये हैं, ऐसे ठगों से आपकी जानकारी ही एक मात्र बचाव है ।पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले के सभी थानाक्षेत्र अन्तर्गत पर आनलाइन ठगी से बचने लोगों को किसी भी अंजान नम्बर से नौकरी लगाने, मोबाईल टॉवर का टेंडर देने, लॉटरी/ईनामी कूपन, इंश्युरेंश, ATM बंद हो जाने, फ्री कूपन आदि के नाम पर प्राप्त होने वाले कॉल से सचेत रहने के संबंध में जागरूक किया गया है किन्तु कुछ लोग थोड़े से रूपयों की लालच में आकर काफी नुकसान कर बैठते हैं । ऐसा ही एक मामला थाना बरमकेला अन्तर्गत ठगी का सामने आया है ।जानकारी के मुताबिक थाना बरमकेला के ग्राम लिजिंर निवासी विद्याधर पटेल (61 वर्ष) के मोबाईल पर दिनांक 04/05/2017 को 11/30 बजे आर.के.शुक्ला नाम का व्यक्ति RBI मुंबई ब्रांच से इश्युरेंश डिपार्टमेंट आफिसर कहकर कॉल किया जिसने विद्याधर पटेल को आपके नाम पर युनिक प्लस की बोनस राशि 1,02,730/- रूपये मिलना है जिसके लिए आवश्यक कागजात पासपोर्ट फोटो, पासबुक, पेनकार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति और साथ में कैन्सिल चैक 30,500/- रूपये भेजना पड़ेगा बोला । कॉलर आर.के.शुक्ला कहने लगा कि आपने युनिक प्लस पालिसी को बंद करा दिया गया है इसलिए एच.डी.एफ.सी. में लाईफ इनसोरेंस कराना पडेगा । तब विद्याधर ₹30500/- का चेक कुरियर के माध्यम से एच.डी.एफ.सी. लाईफ इन्सोरेंस पचपेडी नाका रायपुर के पते पर भेजा । कुछ दिन बाद डॉक से पालिसी बांड दिल्ली हेड ब्रांच लिखे हुए पते से प्राप्त हुआ।

उसके कुछ दिन बाद एक दिन आर.के.शुक्ला द्वारा इसकी बेटी की नौकरी एच.डी.एफ.सी. के आर.ओ. आफिसर बैगलोर ब्रांच में लगा दूंगा कहकर कॉल किया, इसने इंकार किया तो बिलासपुर में नई ब्रांच खुलने पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। तब उन्हें 57,500/-रू. उनके द्वारा बताये एकाउंट में जमा कराया। उसके बाद जी.एस.टी. के नाम से 43,000/- रूपये, आर.टी.जी.एस. करने के लिए 95,000/-, बी.टी.सी. कोड जारी कराने के नाम पर 55,000/-, सिक्युरिटी राशि 24,500/-, पुन: BTC CODE जनरेट के लिये 69,999/-, प्रोसेसिंग चार्ज 3 प्रतिशत, फाईल रिलिजिग चार्ज आदि के नाम से लगातार आवेदक से रूपये कम्पनी के अलग-अलग व्यक्ति कॉल कर कुल 23,51,916 रूपये खाते में जमा करा लिये । आवेदक के अनुसार दिनांक 17/07/2020 को अजय चौधरी द्वारा कम्पनी के नये नियम के तहत सेंसन लेटर आपके फाईल में लगाना पडेगा इसके बाद लेटर मिनिस्ट्री आफ फायनेंस से जारी कराना पडेगा, इसके लिए 5-5 प्रतिशत की दर से अमानत राशि जमा करानी पड़ेगी, जिसके बिना आपका फण्ड रिलीज नही होगा बोला और आवेदक को अब तक कोई राशि नहीं मिली है । आवेदक द्वारा दिनांक 16.04.2021 को थाना बरमकेला में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी आर.के शुक्ला, अजय चौधरी, बीके चौहान, अमन , अनीता जैन व अन्य 05 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें