क्रेशर और चुना भट्टा मालिक कर रहे कोरोनकाल का खुलेआम उल्लंघन... - CG Sandesh

क्रेशर और चुना भट्टा मालिक कर रहे कोरोनकाल का खुलेआम उल्लंघन..कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया गुड़ेली..!

बचपन से फ़िल्मो में देखते आ रहे हैं अपने आर्थिक फायदे के लिए कुछ उद्योगपति किसी के जान से खिलवाड़ करने में नही चूकते..लेकिन जब हक़ीक़त में जब इससे सामना हुवा तब पता चला कि फ़िल्म समाज का एक आईना ही होता है। हम बात कर रहे हैं इस कोरोनकाल मे औद्योगिक नगरी रायगढ़ के अंतर्गत आने वाले खनिज ग्राम गुडेली-टीमरलगा में संचालित हो रहे क्रशर और चूनाभट्टी उद्योगों की।
रायगढ़ जिले में बढ़ते कोरोना सक्रमण को देखते हुए कलेक्टर भीमसिंह ने लॉकडाउन 27 अप्रैल तक बड़ा दिया है ताकी जिलेवासी सुरक्षित रह सकें। सभी सुरक्षाकर्मी, पुलिस प्रशासन, फ्रंटलाइन वर्कर अपने जान की परवाह किये बैगर लोगों की सुरक्षा में लगे हैं तो वहीं कुछ लोभी उद्योग मालिकों द्वारा नियमो को ताक में रखकर गरीब मजदूरों के जान से खिलवाड़ करने की कोशिश बदस्तूर जारी है।गुड़ेली टिमरलगा में शासन के निर्देशों का खुलेआम धज्जियाँ उठाई जा रही है। जहां दर्जनों क्रशर और चुना भट्टा हैं जिसमे कुछ में प्रतिदिन काम हो रहा हैं।जहाँ आस पास के सौकड़ों लोग प्रतिदिन यहां काम करने आते है।

मजदूरों को मास्क मास्क देना तो दूर, बिना सोशल डिस्टेंसिंग के कार्य कराया जा रहा है, लॉकडाऊन में भी खुलेआम क्रशर, चुना भट्टे संचालित कर एक प्रकार से गरीब मजदूरों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। एक तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण से लोग भयभीत नजर आ रहें तो दूसरी ओर क्रशर और चुना भट्टों के प्रदूषण को भी झेलना इनकी बदकिस्मती सी बन गयीं है।आपको अवगत करा दें कि गुड़ेली टीमरलगा के क्रशर चुना भट्टों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती जिससे उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सोचने वाली बात यह है कि अधिकांश क्रशरों को खनिज विभाग द्वारा पहले कार्यवाही की जाती है परन्तु, कुछ दिनों बाद फिर संचालन हेतु परमिशन मिल जाता है,मतलब शील खुल जाता है। न जाने इनके द्वारा महज कुछ दिनों में ऐसे कौन-कौन से नियमों को पालन कर लिया जाता है जिससे शील किया गया क्रशर तत्काल खुल जाता है..! बस नही बदलती तो गुडेली-टिमरलगा की तस्वीर ऑयर इनके रहवासियों की तकदीर..पहले जैसा चलता आ रहा था आज भी वैसा ही चल रहा है।

क्या कहते हैं सारंगढ़ एसडीएम नंदकुमार चौबे-
मामले की जानकारी नहीं थी, लॉकडाउन में क्रशर चुना भट्टे संचालित हो रहा है तो इस विषय में मै माननीय क्लेक्टर साहब से बात करता हूँ।


अन्य सम्बंधित खबरें