प्रदेश में कोरोना से बिगड़ते हालात के लिए राज्य सरकार और मुख्... - CG Sandesh

प्रदेश में कोरोना से बिगड़ते हालात के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री की गलत नीतियाँ जिम्मेदार--विष्णु देव साय

सोमवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश में जारी कोरोना महामारी के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कोवेक्सीन प्रदेश में केंद्र ने भेज दिया था लेकिन सरकार और उसके मंत्री उसे लेकर सिर्फ राजनीति करते रहे। यदि कोवेक्सीन समय पर लोगों को लगा दिया गया होता तो यह स्थिति नहीं आती।विष्णुदेव साय के अनुसार केंद्र सरकार ने पहले से ही प्रदेश को कोवैक्सिन भेज दिया था परन्तु, भूपेश सरकार उसे डंप करके रखी रही..! समय पर लोगों तक नही पहुंचाया ये सब उनके द्वारा केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए किया गया। टीकाकरण में भी राजनीति करने से नही चुकी कांग्रेस सरकार जिसके कारण ये महामारी विकराल रूप धारण करने लगी। पहले यही भूपेश सरकार प्रधानमंत्री से बार-बार मांग करती रही की कोरोना के लिए सारे अधिकार प्रदेश सरकार को दे देनी चाहिए अब जब इनके अनुरूप इनको सारे अधिकार मिल गए तो आज फिर ये केंद्र सरकार पर दोषारोपण करने से बाज़ नही आ रहे हैं।

रायपुर में क्रिकेट मैच और जशपुर में मेले के आयोजन से कोरोना ने विकराल रूप धारण कर लिया है।
विष्णुदेव साय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा कि प्रदेश में आज रेमडेसीवीर इंजेक्शन की काला बाजारी हो रही है, वस्तुओं के दाम बढ़ रहे है पूरे प्रदेश में अराजकता फैल रही है इसके लिए कॉंग्रेस की भूपेश सरकार ही जिम्मेदार है।उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार द्वारा शराब पर कोरोना सेस लगाकर जो 400 करोड़ से ज्यादा अर्जित किया गया है उसका उपयोग इस महामारी के काल में किया जाय। लोगों को न ऑक्सीजन, न वेंटिलेटर और न ही बेड मिल पा रहे हैं ऐसे में इस पैसे का सही उपयोग होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी कलेक्टर को उस मद से राशि उप्लब्ध करवाई जाए जिससे कलेक्टर जिले में स्वास्थ संबंधी व्यवस्था दुरुस्त कर सकें।


उन्होंने प्रदेश में फैले महामारी के लिए राजधानी में हुए रोड सेफ्टी मैच को जिम्मेदार बताया और कहा कि सरकार ने इस मामले में लापरवाही की है जिससे प्रदेश में हालात बिगड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग लगातार कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजनांदगांव, अम्बिकापुर और रायपुर में भाजपा नेताओं द्वारा कोविड अस्पताल भी बनवाये जा रहे हैं।

पत्रकारों के टीकाकरण हेतु सवाल पर रखा अपना पक्ष-
जब प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने कोरोनकाल में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन रात कार्य करने वाले पत्रकारों के टीकाकरण के लिए प्रदेश अध्यक्ष साय से उनकी और भाजपा की राय पूछी तो श्री साय ने कहा इस कोरोनकाल मे पत्रकारों द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है. हम समस्त पत्रकारों को वैक्सीनेशन के पक्ष में हैं और सरकार से मांग करते हैं।बंगाल के चुनाव के सवाल पर विष्णु देव साय ने कहा कि चुनाव कराना या न कराना चुनाव आयोग के हाथ मे होता है। परन्तु हमे सबसे पहले हमारे प्रदेश पर और यहां की जनता पर ध्यान देना होगा।

कोरोना की इस लड़ाई में हम जितना सहयोग कर सके करेंगे-ओपी चौधरी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओपी चौधरी ने कहा कि हम सबको मिलकर इस जंग से जीत हासिल करनी होगी..भाजपा परिवार से जो भी सम्भव होगा हम करेंगे। अंत मे जीला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने सभी जिलेवासियों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी और पत्रकारों को धन्यवाद देते हुवे एक साथ कोरोना से मिलकर लड़ने की बात कही।


अन्य सम्बंधित खबरें