सांकरा : शादी का झांसा देकर ढाई साल से बनाता रहा संबंध, आरोप... - CG Sandesh

सांकरा : शादी का झांसा देकर ढाई साल से बनाता रहा संबंध, आरोपी के ख़िलाफ मामला दर्ज.

महासमुंद जिले के सांकरा थाने में एक लड़की ने शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाने वाले पर मामला दर्ज करवाया है.

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि बरनाईदादर का सफेद बाघ पिता प्यारीलाल बाघ उम्र 26 वर्ष पिछले ढाई वर्षों से उसे शादी करने का प्रलोभन देकर कई बार संबंध स्थापित किया. लड़की ने बताया कि आरोपी उसके घर में ढाई साल से समय-समय पर जब जब उसके माता पिता नहीं रहते थे, वहां  जाकर उससे संबंध बनाता था.

आरोपी 2 अप्रैल 2021 को भी लड़की के घर आया और उसके  सहमती के बिना संबंध बनाया तथा शादी कर बोलने से लड़का शादी से मना किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सफेद बाघ के विरुद्ध धारा 376 (2)(n)-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें