अवैध शराब पर पुलिस की कार्यवाही..31 पाव 5,580 लीटर शराब कीमती 3150 रूपये को जप्त,दो गिरफ्तार..
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले लोगों पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। कुछ लोगों के द्वारा लॉकडाउन लगने के पूर्व से ही शराब का स्टाक घर पर रखकर दोगुने दामों में अवैध रूप से बिक्री किया जा रहा है। परंतु कोतवाली पुलिस की पैनी नजर व सक्रिय मुखबिर तंत्र ने एक बार फिर शराब खपा रहे दो लोगो के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
कल कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतरा रोड बावली कुआं के पास रेड कार्यवाही की गई जहां अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए दो युवक पकड़े गए।मिली जानकारी अनुसार कल देर शाम पेट्रोलिंग पार्टी को मुखबिर से सूचना मिली कि बावली कुंआ के पास अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां दुर्गेश महंत पिता स्व चतुर दास मंहत
उम्र 28 साल एवं फरीश साहू पिता अशोक साहू उम्र 28 साल साकिनान कोतरा रोड
बाउली कुआ अपने सामने में एक कार्टून में रखकर देशी विदेशी शराब रखकर
बिक्री कर रहे थे। पुलिस को देख कर खरीदने वाले वहा से भाग गये।दोनो
आरोपी के कब्जे से एक पुट्टे की कार्टून में देशी मदिरा प्लेन शराब 18 पाव
एवं देशी मदिरा मसाला 04 पाव, अग्रेजी गोवा स्पेशल शराब 09 पाव प्रत्येक
में 180 एमएल भरी हुई कुल शराब 31 पाव 5,580 लीटर कीमती 3150 रूपये को जप्त
जप्त किया गया है और आगे की कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को रिमांड
पर भेजा जा रहा है।