रायगढ़ वैक्सीनेशन टारगेट से महज 2 प्रतिशत दूर...! - CG Sandesh

रायगढ़ वैक्सीनेशन टारगेट से महज 2 प्रतिशत दूर...!

रायगढ़। जिले में वैक्सीनेशन व्यवस्थित ढंग से चल रहा है। इसकी जानकारी देते हुए सीएचएमओ एसएन केशरी ने बताया कि अब तक 45 वर्ष के ऊपर के टारगेट के अनुसार 17 से 18 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। दिए गए टारगेट से 1-2 प्रतिशत लोग ही वैक्सीनेशन किए जाने से बकाया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केसरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की 6000 डोज अभी उपलब्ध है, जिसे लगाने का काम चल रहा है। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर निगम के लोग वैक्सीनेशन के लिए लोगों को वैक्सिन सेंटर भेजने के लिए लगे हुए हैं है जिससे शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके।


अन्य सम्बंधित खबरें