छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनजमेंट एसोसिएसन द्वारा कोरोना मरीजो के राहत के लिए अनुकरणीय प्रयास
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा कोरोना काल से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए एक अनुकरणीय पहल किया गया है।
छत्तीसगढ़
स्कूल प्राइवेट मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजो के उपचार एंव राहत के लिए 4 लाख 97 हजार रु जमा करके 11 आक्सीजन कसन्ट्रेटर मूल्य 4.52000 एंव 50 पल्स आक्सीमीटर मूल्य 45000 की मशीन क्रय किया गया है ।
आक्सीजन कांस्ट्रेटर रायपुर जिले के लिए 5 नग दुर्ग जिले के लिए 2 नग ,गरियाबंद जिले के लिए 2 नग साथ ही संगठन द्वारा एक मशीन बेमेतरा जिला चिकित्सालय एंव 1 मशीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा को दान किया गया है ,एंव पल्स आक्सीमीटर का जँहा जँहा जरूरत है ,वितरण किया जाएगा । छत्तीसगढ़ प्रायवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की इस अभिनव पहल का सभी लोग प्रसंसा कर आभार व्यक्त कर रहे है।